Bageshwar News: बागेश्वर में गर्मी से राहत पाने का सबसे सस्ता और शानदार ठिकाना अब गोमती पुल के पास बन गया है. यहां दो भाई पिछले 10 सालों से अपनी मेहनत के दम पर लोगों को ताज़गी का अहसास करा रहे हैं. मात्र 30 रुपये से शुरू होने वाले इनके ताज़े जूस और 80 रुपये के किफायती नारियल पानी ने पूरे शहर को अपना दीवाना बना दिया है. सर्दियों में मूंगफली और गर्मियों में जूस बेचने वाले इन भाइयों की कहानी जितनी दिलचस्प है, उनका जूस उतना ही शुद्ध और स्वादिष्ट है.
गर्मी में चाहिए ठंडक? बागेश्वर के इस जूस स्टॉल पर मिलती है 10 साल पुरानी ताजगी और स्वाद की गारंटी
