कांग्रेस द्वारा आयोजित वोटर अधिकार यात्रा 13वें दिन गोपालगंज पहुंचेगी। इसको लेकर जहां महागठबंधन के नेताओं में उत्साह का माहौल है वहीं विपक्षी पार्टियां यात्रा को लेकर हमलावर। इस यात्रा पर भाजपा MLC राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू ने सवाल उठाते हुए कांग्रेस और RJD पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, ‘यह बड़ा ही हास्यास्पद है कि ये लोग किस बात का यात्रा बिहार में निकाल रहे हैं। यह अपने दल का युवराज यह अपने देश का युवराज नहीं है, लेकिन अपने दल का जरूर यह युवराज है। देश का युवराज मुख्यमंत्री विकास पुरुष नीतीश कुमार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। आज विकास गरीबों तक पहुंचा है और देश हमारा विकसित देश हुआ है। यह दोनों नेता के बारे में आपको बताना चाहेंगे कि तेजस्वी यादव जी पहले अपने माता-पिता के 15 साल के कार्यकाल का हिसाब बिहार के जनता को दें, जो जंगल राज कायम करने का काम करने का किया हैं गरीबों को दूसरे प्रदेश में और विदेश में जाकर काम करना पड़ता था।’ ’60 साल देश के ऊपर किया राज’ उन्होंने कहा, ‘आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बिहार में देश के साथ-साथ बिहार में भी विकास की जमीन तक पहुंचाने का कार्य किया। मुख्यमंत्री जी सुशासन के साथ विकास का जो संकल्प था उसको करने का कार्य किया है। राहुल गांधी जी से मैं पूछना चाहता हूं जब उनकी सरकार देश में थी। 60 साल देश के ऊपर राज किया। 60 साल में देश कहां पहुंचा है यह आप लोग से छुपा नहीं है।’ MLC राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू ने कहा- उनके कार्यकाल में उनके चार मंत्री हैं घोटाला करके जेल के भीतर रहते थे, तो क्या उनको अधिकार है। बिहार जनता से बिहार का उन्होंने कभी सुध नहीं लिया। आज अब उनकी लुटिया गुल हो रही है तो अधिकार यात्रा लेकर घूम रहे हैं इसका कोई मायने और मतलब नहीं है। उन्होंने 60 लाख वोटरों के नाम काटे जाने के सवाल पर कहा कि, ‘काम करने वाले समर्पित ईमानदार पदाधिकारी कर्मचारियों पर भी यह सवाल उठाना बड़े ही शर्म की बात है। कोई दिक्कत हो तो बताए कहा किस विधान सभा जिला में वोट की चोरी हुई है। वो उन लोगो द्वारा फर्जी वोटर बनाए गए हैं और चार-चार वोटरों को विधानसभा चार क्षेत्र में नाम जुड़वाएं वही कटा है।
‘आज विकास गरीबों तक पहुंचा, देश हमारा विकसित हुआ’:गोपालगंज में राहुल-तेजस्वी के रोड शो पर BJP MLC बोले- पहले 15 साल का हिसाब दें
