टीम को चैंपियन बनाने वाले कोच सम्मानित:मोरहाबादी में हॉकी झारखंड की 12वीं वार्षिक आमसभा में महिला टीम की उपलब्धि की गई गई सराहना

टीम को चैंपियन बनाने वाले कोच सम्मानित:मोरहाबादी में हॉकी झारखंड की 12वीं वार्षिक आमसभा में महिला टीम की उपलब्धि की गई गई सराहना

हॉकी झारखंड की 12वीं वार्षिक आमसभा मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी में हुई। बैठक की अध्यक्षता हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने की। इस अवसर पर झारखंड के सभी जिलों के अध्यक्ष, सचिव और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित हुए। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष एसपी देशवाल, विनोद तोमर और मेहरवान सिंह भी विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभा की शुरुआत में अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने झारखंड की महिला टीम की ऐतिहासिक सफलता पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष झारखंड के इतिहास में पहली बार महिला टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर तीनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीता, जबकि सब-जूनियर बालक टीम ने रजत पदक प्राप्त किया। झारखंड की बड़ी उपलब्धियां : सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के कैंप में झारखंड की 8 खिलाड़ी शामिल, एशिया कप में 4 खिलाड़ी, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान भी झारखंड से, राज्य की खिलाड़ी सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड मिला, रांची में एचआईएल के मैच और कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन। अगले वर्ष होंगी ये प्रतियोगिताएं : महिला जूनियर प्रतियोगिता खूंटी में, महिला सब-जूनियर प्रतियोगिता सिमडेगा में व पुरुष जूनियर और सब-जूनियर प्रतियोगिता टाटा में आयोजित होगी। सम्मान और निर्णय : तीनों वर्ग (सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर) में महिला टीम को चैंपियन बनाने वाले कोच सुधीर गोला को बेस्ट कोच सम्मान दिया गया। बेस्ट डिस्ट्रिक्ट यूनिट का सम्मान नवल टाटा हॉकी अकादमी को दिया गया व हॉकी के विकास को बढ़ावा देने के लिए जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और देवघर जिलों को हॉकी स्टिक और बॉल उपलब्ध कराए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *