झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू होगा। यह 28 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र में कुल चार कार्यदिवस होंगे। सत्र के पहले दिन वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। फिर शोक प्रकाश होगा। शनिवार-रविवार के अवकाश के बाद 25 अगस्त को पहली पाली में प्रश्न काल और दूसरी पाली में अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। 26 अगस्त को प्रश्नकाल के बाद राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे। फिर 28 अगस्त को राजकीय विधेयक और गैर सरकारी संकल्प लाए जाएंगे। इस सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है। क्योंकि विपक्ष ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला, अटल क्लिनिक का नाम बदलने और सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले में सरकार को घेरने की तैयारी की है। इधर, झामुमो की मांग… गुरुजी को भारत र| देने का प्रस्ताव विधानसभा से पास कर केंद्र को भेजे सरकार झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत र| देने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कराकर केंद्र सरकार को भेजे। उन्होंने कहा कि 26 अगस्त को अतिवृष्टि और किसानों की समस्या पर विशेष चर्चा होनी है। इस चर्चा के दौरान सत्ताधारी दल को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सदन की आवाज गुरुजी के सम्मान में एकजुट होकर दिल्ली तक पहुंचे। क्योंकि शिबू सोरेन का जीवन त्याग, संघर्ष और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने नशाखोरी और महाजनी प्रथा के खिलाफ जनांदोलन छेड़ा, आदिवासी समाज को शिक्षा व सामाजिक चेतना से जोड़ा और झारखंड अलग राज्य निर्माण के आंदोलन को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाया। इसे देखते हुए गुरुजी को श्रद्धांजलि स्वरूप भारत र| दिलाने की दिशा काम करने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा के सांसदों और विधायकों को भी आगे आना चाहिए।
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से:सत्र में कुल चार कार्यदिवस होंगे, पहले दिन पेश होगा अनुपूरक बजट
