कटिहार में टीवी टावर मोहल्ले में आदिवासियों पर हुए हमले के बाद विवाद गंभीर रूप ले चुका है। बुधवार को समाहरणालय परिसर में विपक्षी दलों और आदिवासी समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। कदवा विधायक और कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद तथा बलरामपुर विधायक महबूब आलम ने मोर्चा संभाला। दोनों नेताओं ने प्रशासन पर मारपीट की घटना में लापरवाही का आरोप लगाया। हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग प्रदर्शनकारियों ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। विपक्षी नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो सड़क से सदन तक आंदोलन तेज किया जाएगा। विपक्ष का कहना है कि देश संविधान से चलेगा, जबरदस्ती से नहीं। यह विवाद अब कटिहार की राजनीति में एक नया मोड़ ले चुका है। इससे स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक नेतृत्व दोनों के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं।
कटिहार में आदिवासी धर्म परिवर्तन विवाद गहराया:विपक्षी दलों का समाहरणालय में विरोध, हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग
