गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र के खिजूरी में गुरुवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और लाठी-डंडों से मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 6 लोग घायल हो गए। 40-50 लोग हथियारों के साथ आए दोनों पक्षों ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। एक पक्ष के प्रवीण विश्वकर्मा ने बताया कि वे अपने नवनिर्मित मकान में बैठे थे। इसी दौरान गांव के मनोज तुरी, सुखदेव तुरी समेत 40-50 लोग हथियारों के साथ आए। उन्होंने हमला कर दिया और पथराव किया। इस हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हुए। घायलों में प्रवीण विश्वकर्मा और सतीश विश्वकर्मा की स्थिति गंभीर है। दोनों को गिरिडीह रेफर किया गया है। दोनों पक्षों में पहले से जमीन विवाद चल रहा था: थाना प्रभारी तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से जमीन विवाद चल रहा था। दोनों तरफ से मारपीट हुई है। कुछ लोगों को चोट भी आई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।
गिरिडीह में दो पक्षों में पथराव, लाठी-डंडे से मारपीट:6 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर; दोनों पक्षों ने थाना में दर्ज कराई शिकायत
