औरंगाबाद में महिला ने की खुदकुशी:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी; पति से फोन पर झगड़ा हुआ था

औरंगाबाद में महिला ने की खुदकुशी:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी; पति से फोन पर झगड़ा हुआ था

औरंगाबाद में एक महिला ने खुदकुशी कर ली। कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। 2 दिन पहले पति से फोन पर झगड़ा हुआ था। इसी विवाद में खुदकुशी की आशंका है। घटना शहर के जय मां कॉलोनी की है। मृतका की पहचान पटना जिले के बद्दोपुर निवासी मंटू कुमार सिंह की पत्नी रानी कुमारी(35) के तौर पर हुई है। मायका रफीगंज प्रखंड के बलवंत बिगहा गांव में है। पति दिल्ली में एक प्राइबेट कंपनी में जॉब करता है। पिछले ढाई साल से जय मां कॉलोनी में किराए के घर में रह रही थी। एक बेटा और एक बेटी है। सुबह बच्चों को छोड़ने स्कूल गई थी परिजनों ने बताया कि सोमवार को सुबह दोनों बच्चों को स्कूल पहुंचाने गई थी। वहां से लौटने के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद गले में दुपट्‌टा लगाकर पंखे से लटक गई। काफी देर तक वह अपने रूम से बाहर नहीं निकली तो बगल में रहने वाले किराएदार ने खिड़की से देखा। रानी फंदे से झूलती हुई दिखाई दी। इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग और मकान मालिक मौके पर पहुंचे। किसी तरह उसे फंदे से नीचे उतारा। जिंदा समझकर अस्पताल लेकर भागे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पैसों को लेकर हुआ था झगड़ा जानकारी के मुताबिक 2 दिन पहले पैसों को लेकर फोन पर पति से विवाद हुआ था। मोहल्ले में किसी दुकान से उधार में समान लिया था। दुकानदार पैसे मांग रहा था। जब पति से उसने पैसा मांगा को विवाद हो गई। गुस्से में आकर उसने जान के दी। पति से विवाद की जानकारी आसपास के किराएदारों को भी दी थी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। जांच में जुटी पुलिस मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच-पड़ताल के लिए पुलिस टीम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *