झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 14 अगस्त यानी आज राज्य के कई इलाकों में गरज, तेज हवाओं के झोंके और वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर आंधी चलेगी, जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। इससे मौसम में ठंडक बढ़ेगी और उमस से राहत मिलेगी। हालांकि, इसके बाद तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। पिछले 24 घंटे में कमजोर रहा मानसून बीते 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून कमजोर रहा। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश गढ़वा जिले के बिशनपुरा में 58.3 मिमी दर्ज हुई। इस दौरान सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 37.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान लातेहार में 21.9 डिग्री रहा। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर का होगा असर मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। अगले 48 घंटे में यह सिस्टम आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर बढ़ेगा। वहीं, मानसून टर्फ भटिंडा, अंबाला, शाहजहांपुर, वाराणसी, डालटनगंज, झारसुगुड़ा होते हुए आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तक फैला है। वहीं इस सीजन लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रदेश में अब तक सामान्य से 36% अधिक बारिश हो चुकी है। राज्य में 867.3 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, जबकि सामान्य वर्षा 638.09 मिमी मानी जाती है। 14 से 17 अगस्त तक बारिश का दौर मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने इस सिस्टम का असर झारखंड पर भी पड़ेगा। 14, 15, 16 और 17 अगस्त को पूरे राज्य में कहीं न कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान आंधी और वज्रपात की भी आशंका है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकतम पारा 26 से 34 डिग्री के बीच रहेगा झारखंड में 14 से 17 अगस्त तक बारिश और तेज हवाओं का असर दिखेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। अधिकांश जिलों में पारा 28 से 33 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 28 डिग्री के बीच रहेगा। आज गोड्डा और पाकुड़ में अधिकतम 32 डिग्री दर्ज होगा, जो 16 अगस्त को बढ़कर 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, रांची, खूंटी, गुमला और लातेहार में पारा 28 डिग्री के आसपास रहेगा। पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में अधिकतम पारा 31-32 डिग्री रहेगा।
पूरे प्रदेश में आज आंधी-बारिश का अलर्ट:17 अगस्त तक हेवी रेन का अलर्ट, 2-3 डिग्री गिरेगा तापमान; राज्य में अबतक 36% अधिक बारिश
