गुरुग्राम में नर्स काजल की हत्या केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पति अरुण ने काजल को एक नहीं बल्कि दो घातक इंजेक्शन लगाए थे। इनमें एक पेन किलर के रूप में इस्तेमाल होने वाला डाइक्लोफेनेक और दूसरा एनेस्थीसिया का इंजेक्शन था। पुलिस जांच में सामने आया है कि अरुण ने काजल से झगड़े के बाद दोनों इंजेक्शन एक साथ लगाए। जिसके बाद उसकी नाक से खून बहने लगा, इसके साइड इफेक्ट से काजल की मौत हो गई। आरोपी अरुण खुद भी नशे की पूर्ति करने के लिए एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लेता था। पुलिस आशंका जता रही है कि उसे पहले से ही इंजेक्शन के साइड इफेक्ट और ओवरडोज से काजल की मौत होने का अंदेशा था। हालांकि, अरुण बार-बार बयान बदल रहा है। पहले पूछताछ में उसने ये भी बताया था कि रुपए मांगने पर काजल ने उसे थप्पड़ भी मारे थे। जिसके बाद गुस्से में काजल को मारा। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। डाइक्लोफेनेक भी लगाया, शीशी नहीं मिली डाइक्लोफेनेक और एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाने के बाद अरुण ने सिरिंज को बाथरूम में ही फेंक दिया। परिवार ने जब सिरिंज देखी तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस जांच में नाले से एनेस्थीसिया इंजेक्शन की खाली शीशी और एक अन्य सिरिंज बरामद हुई। हालांकि अभी डाइक्लोफेनेक इंजेक्शन नहीं मिल सका है। लेफ्ट हेंड पर इंजेक्शन का निशान पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने इस बात की पुष्टि की थी कि काजल के लेफ्ट हेंड पर इंजेक्शन लगाने का निशान मिला है। हालांकि विसरा जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिवार का कहना था कि काजल की नाक से खून निकला था, जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर एक्टिव थी काजल अरुण काजल से पैसे की मांग करता था। कई बार उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया। परिवार ने भी आरोप लगाया था कि अरुण उसके साथ बार बार मारपीट करता था। हालांकि काजल खुद को खुश दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती थी। मौत से पहले काजल लगातार सोशल मीडिया पर कई रील्स पोस्ट करती रहती थी। अब पढ़िए काजल डेथ केस की पूरी कहानी… SHO बोले- कोर्ट में चार्जशीट पेश करेंगे सेक्टर-10 थाने के SHO कुलदीप सिंह ने कहा कि आरोपी अरुण को रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने कई अहम सुराग बरामद किए हैं। इस मामले की इंवेस्टिगेशन पूरी हो गई है। तय समय में कोर्ट में चार्जशीट पेश की जाएगी। ————– यह खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम नर्स हत्याकांड, एनेस्थीसिया के ओवरडोज से मौत: नाले से शीशी मिली, हाथ पर इंजेक्शन का निशान; 4 महीने पहले लव मैरिज, पति अरेस्ट गुरुग्राम में नर्स काजल की मौत के केस में पुलिस को बड़े सुराग हाथ लगे हैं। जांच में काजल के मकान के बाहर नाले से एनेस्थीसिया इंजेक्शन की खाली शीशी और नीडल बरामद हुई है। वहीं, पोस्टमॉर्टम में डॉक्टरों को काजल के बाएं हाथ पर इंजेक्शन का निशान भी मिला है। (पूरी खबर पढ़ें)
गुरुग्राम नर्स हत्याकांड, पति ने एकसाथ 2 इंजेक्शन लगाए:साइडइफेक्ट से नाक से खून निकला, 3 घंटे बाद मौत; खुद एनेस्थीसिया से नशा करता था
