साल-2047 तक यूपी सरकार पूरे प्रदेश को गरीबी से मुक्त करेगी। इसके लिए सरकार अपनी कार्य संस्कृति में बदलाव करेगी। सरकार प्रदेश की सुरक्षा और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट पर फोकस करेगी। प्रदेश की अकूत प्राकृतिक संपदा का उपयोग किया जाएगा। सभी नदियों को जोड़ा जाएगा। जीरो पॉवर्टी के लक्ष्य को पूरा करने के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी सरकार पूरा जोर देगी। योगी सरकार की ओर से विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन विधानसभा और विधान परिषद में विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश विजन डॉक्यूमेंट- 2047 पेश किया गया। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में विजन डॉक्यूमेंट पेश किया। कहा- प्रदेश सरकार ने बीते 8 साल में विकसित उत्तर प्रदेश- 2047 की मजबूत नींव रखी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, इन्फ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा, निवेश, सुशासन, सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण समेत हर क्षेत्र में नया मानक स्थापित किया है। 2017 में प्रदेश की जीएसडीपी (सकल राज्य घरेलू उत्पाद) 12.71 लाख करोड़ थी। प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय आय से बहुत नीचे थी। निवेश के मामले में राज्य की हिस्सेदारी न्यूनतम थी। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में प्रदेश देश में 14वें स्थान पर था। योजनाएं बनती थीं, लेकिन जमीन पर उनका क्रियान्वयन नहीं होता था। लेकिन, 2017 के बाद योगी सरकार ने प्रदेश की कार्य संस्कृति को बदला। पारदर्शिता, निवेश अनुकूल माहौल और आधारभूत ढांचे के विकास से 8 साल में प्रदेश की तस्वीर बदली है। अब प्रदेश की जीएसडीपी 20.78 लाख करोड़ को पार गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2047 के विकसित उत्तर प्रदेश का विजन तैयार किया है। सुरेश खन्ना ने कहा- 2047 तक का लक्ष्य केवल निरंतर विकास का न होकर, उत्तर प्रदेश को एक विकसित, आत्मनिर्भर, समावेशी और वैश्विक प्रतिस्पर्धी राज्य के रूप में स्थापित करना है। जहां गरीबी शून्य हो। सभी को अंतर्राष्ट्रीय मानकों की शिक्षा और स्वास्थ्य उपलब्ध हो। रोजगार के भरपूर अवसर हों, हरित एवं प्रदूषण-मुक्त पर्यावरण हो। राज्य अपने राजस्व स्रोतों के बल पर केंद्र पर वित्तीय निर्भरता से मुक्त होकर देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अग्रणी भूमिका निभाए। बीते 8 सालों की प्रगति इस लक्ष्य की ठोस नींव है। आने वाले सालों में इसी गति और संकल्प के साथ आगे बढ़कर उत्तर प्रदेश न केवल विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करेगा, बल्कि उसका सबसे चमकदार उदाहरण भी बनेगा। विकसित भारत-विकसित यूपी का विजन कृषि, शिक्षा, सौर ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर भी जोर ऐसे पूरा होगा विजन वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि विकसित यूपी 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सुनियोजित रणनीति तैयार कर कार्य करने की आवश्यकता है। वर्ष 1960-61 में देश की अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश का योगदान 14.4 प्रतिशत था जो देश में सर्वाधिक था। वर्ष 2024-25 में यह योगदान घटकर 9 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश को पुनः देश की सबसे विकसित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए देश की अर्थव्यवस्था में राज्य का योगदान 14 प्रतिशत से अधिक करना होगा। आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने विकसित भारत के विकसित उत्तर प्रदेश के साथ आत्मनिर्भर के आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का भी विजन तैयार किया है। लेदर पार्क, ड्रोंस एवं रोबोटिक हब बनाएंगे वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने वर्ष 2017 से 2025 के बीच विकसित भारत के चार स्तंभों – आर्थिक प्रतिस्पर्धा, सुरक्षा, वैश्विक सम्पर्क और सुशासन के अनुरूप बहुआयामी सुधार सम्पर्क एजेंडा पहले ही अपना लिया है और इस दिशा में ठोस प्रगति की है। —————————— ये खबर भी पढ़ें…. मंत्री बोले- इटावा सहकारी बैंक में 102 करोड़ का गबन, चच्चा को अपने गच्चा दे गए; संजय निषाद बोले- सपा फूलन देवी की हत्यारी, हंगामा यूपी 2047 में कैसा होना चाहिए? विकास कैसे हो? कैसे आत्मनिर्भर बने? इसके लिए योगी सरकार आज 2047 का विजन डॉक्यूमेंट पेश कर रही है। इस पर 24 घंटे लगातार चर्चा होगी। यानी आज रात में भी सदन चलेगा। पढ़ें पूरी खबर
यूपी में 2047 तक कोई भी गरीब नहीं रहेगा?:सभी को रोजगार, वर्ल्ड क्लास मेडिकल फैसिलिटी मिलेगी; योगी सरकार का मास्टरप्लान
