मुजफ्फरपुर में एक मकान में 269 वोटरों का पता:138 पुरुष और 131 महिलाएं, कुल मतदाताओं में 43% हैं संख्या

मुजफ्फरपुर में एक मकान में 269 वोटरों का पता:138 पुरुष और 131 महिलाएं, कुल मतदाताओं में 43% हैं संख्या

बिहार की मतदाता सूची के ताज़ा प्रारूप में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नगर विधानसभा क्षेत्र (94) के बूथ संख्या 370 पर मकान नंबर 27 में 269 मतदाता दर्ज हैं। कुल 629 मतदाताओं में से यह संख्या करीब 43% है।
सूची के मुताबिक 138 पुरुष और 131 महिलाएं एक ही पते मकान नंबर 27 पर दर्ज हैं। नामों में रामविनय ठाकुर, उमाशंकर सिंह, बेबी पीटर, सुनीता अग्रवाल, रामाकांत साह, रेणुका वर्मा, अलाउद्दीन मियां और अजय कुमार यादव जैसे अलग-अलग जाति व धर्म के लोग शामिल हैं।
आजतक की पड़ताल में सामने आया कि मतदाता क्रमांक 97 से 384 तक का पता एक ही मकान नंबर 27 है। यह आंकड़ा सवाल खड़ा करता है क्या यह सिर्फ तकनीकी खामी है या वोट बैंक में कोई अदृश्य खेल? प्रशासन की सफाई
मामला मीडिया में आने के बाद जिला प्रशासन ने X (ट्विटर) पर सफाई दी। कहा कि वोटर लिस्ट में दर्ज मकान नंबर वास्तविक नहीं, बल्कि प्रतीकात्मक होते हैं और इनका मतदाता के असली पते से सीधा संबंध नहीं है। यह व्यवस्था वर्षों से चली आ रही है और 2025 के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में भी इसमें बदलाव नहीं हुआ।
269 वोटर एक पते पर दर्ज होने का यह मामला अब निर्वाचन आयोग के पाले में है। चुनावी मौसम में इसका सच सामने आना जरूरी है, ताकि मतदाता सूची की पारदर्शिता बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *