यूपी विधानमंडल की मंगलवार को दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सीएम योगी विधानसभा पहुंच गए हैं। मंगलवार सुबह मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा- विपक्ष का काम अराजकता फैलाना है। विपक्ष की वजह से कार्यवाही नहीं हो रही है। हम तो सदन चलाना चाहते ही हैं। लेकिन विपक्ष की अराजकता का क्या जवाब दिया जाए? विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा- मैंने विपक्ष को पूरा अवसर दिया लेकिन शायद उनका राजनीतिक एजेंडा होगा कि उन्होंने बातचीत नहीं की। वहीं, मंत्री अनिल राजभर ने कहा-कल विपक्ष किसने नहीं चलने दिया? विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ नहीं है। यह कोई न कोई बहाना बनाकर ऐसा काम कर रहे हैं कि सदन न चले। इससे पहले सेामवार को सपा के विधायकों ने माता प्रसाद पांडेय के साथ गोरखपुर में हुए कथित दुर्व्यवहार को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा किया। विधान परिषद में स्कूलों के मर्जर के खिलाफ सपा एमएलसी ने सदन से वॉकआउट कर दिया था। सदन में आज पेश होगी सीएजी रिपोर्ट, सबकी निगाहें वाहनों के वन टाइम टैक्स की सुविधा मिलेगी
प्रदेश में अब दोपहिया, तीन पहिया और चार पहिया मोटर कैब, मैक्सी, कैब वाले वाहनों पर वन टाइम टैक्स की सुविधा मिलेगी। वाहन मालिक टैक्स को त्रैमासिक या वार्षिक कर का निर्धारण भी करा सकेंगे। आज रद्द होगा आजम के जौहर विश्वविद्यालय का विधेयक
सपा के पूर्व विधायक आजम खान के रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय के दो विधेयक आज विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर रद्द किए जाएंगे। विधानसभा में सोमवार को उत्तर प्रदेश निरसन विधेयक 2025 रखा गया था। मंगलवार को इस विधेयक पर चर्चा होगी। इसमें 35 पुराने अधिनियमों को रद्द करने का प्रस्ताव है। इसमें 34वें नंबर पर मुहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2016 को भी शामिल किया है। इनके अलावा, उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की समाप्ति के बाद उनसे संबंधित सभी विधेयक भी रद्द किए जाएंगे। गोरखपुर, आगरा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबंधित पुराने विधेयक भी रद्द करने का प्रस्ताव है। विधानसभा से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
विधानसभा में सपा की मांग-फतेहपुर मुद्दे पर चर्चा हो:माता प्रसाद और महाना में बहस; कहा-आपका व्यवहार पद जैसा नहीं
