हरियाणा के पानीपत में भाजपा नेता पर हुए हमले में उनकी आंख की पुतली फट गई। शनिवार सुबह उन्हें पानीपत से दिल्ली AIIMS रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, हमले में उनकी आंख पर गहरी चोट लगी है। आंख का पर्दा भी डैमेज हो गया है। शुक्रवार देर शाम वार्ड 17 से पार्षद रजनी गर्ग और उनके पति पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग पर उनके ऑफि में ही जानलेवा हमला किया गया था। परिजनों का आरोप है कि सफाई सुपरवाइजर और उसके परिवार ने सुरेंद्र के चेहरे पर कांच का गिलास मार दिया। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….
हरियाणा BJP नेता की आंख की पुतली फटी:पानीपत में हमलावरों ने घोंपा कांच का गिलास, दिल्ली AIIMS में भर्ती; आज सर्जरी होगी
