गिरिडीह में छात्राओं से छेड़छाड़ पर लोगों का विरोध:देवरी थाना के सामने सड़क किया जाम, दो आरोपी पुलिस हिरासत में लिए गए

गिरिडीह में छात्राओं से छेड़छाड़ पर लोगों का विरोध:देवरी थाना के सामने सड़क किया जाम, दो आरोपी पुलिस हिरासत में लिए गए

गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र में ट्यूशन से लौट रही छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। नाबालिग छात्राओं के साथ हुई इस घटना की सूचना पर आस-पास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने छेड़खानी के आरोप में दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। शनिवार शाम को छात्राएं कोचिंग सेंटर से पढ़ाई कर साइकिल से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोककर छेड़खानी की। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दर्जनों लोग वहां पहुंच गए। आरोपी युवकों को पुलिस का सौंपा सूचना पर देवरी थाना के सब इंस्पेक्टर रिशु सिन्हा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवकों को हिरासत में ले लिया गया। छेड़खानी की घटना में शामिल सभी युवकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने देवरी थाना के पास चतरो गावां सड़क को जाम कर दिया। लोगों ने देवरी पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम कर रहे लोगों का कहना था कि छात्राएं शाम करीब 5 बजे ट्यूशन से अपने घर परोटांड जा रही थीं। इसी दौरान कुछ लड़कों ने उनके साथ छेड़खानी की। रात 9 बजे हटा जाम खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के आश्वासन के बाद रात लगभग 9 बजे जाम हटाया गया। एसडीपीओ ने बताया कि पीड़िता से पूछताछ की जा रही है। इससे घटना में शामिल अन्य युवकों की पहचान की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *