यूपी में 27 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं। इसमें 1 आईजी रैंक और 26 एसपी रैंक के अफसर शामिल हैं। 13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। बहराइच और रामपुर के पुलिस अधीक्षक PAC में भेजे गए हैं। दीक्षा शर्मा का हमीरपुर से लखनऊ तबादला हुआ है। राजेश सक्सेना के रिटायरमेंट के बाद सुरक्षा मुख्यालय में चंद्र प्रकाश को आईजी के तौर पर भेजा गया है। चंद्र प्रकाश अभी तक प्रशिक्षण निदेशालय में तैनात थे। शाहजहांपुर में हाल ही में शहीदों की प्रतिमा तोड़े जाने के मामले में विवाद हुआ था। इसे लेकर विपक्ष ने नाराजगी का इजहार किया था, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। अब शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी को हटा दिया गया है। फोन न उठाना पड़ा महंगा
बहराइच के एसपी राम नयन सिंह को जन प्रतिनिधियों का फोन न उठाना महंगा पड़ गया। हाल ही में बहराइच जिले के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर एसपी की कार्यशैली की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्हें हटा दिया गया है। राम नयन को नोएडा में 49 वीं बटालियन पीएसी भेजा गया है। डायरेक्ट अफसरों पर अधिक भरोसा
तबादला सूची में जिन 13 जिलों के एसपी हटाए गए हैं उसमें 7 ऐसे हैं जो राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं और पीपीएस से प्रमोशन पाकर आईपीएस बने थे। इसमें शाहजहांपुर के एसपी राजेश कुमार सिंह, एटा के एसपी श्याम नारायण सिंह, महोबा के एसपी प्रबल प्रताप सिंह, रामपुर के एसपी विद्या सागर मिश्र, कौशांबी के एसपी राजेश कुमार द्वितीय, जालौन के एसपी दुर्गेश कुमार और बहराइच के एसपी राम नयन सिंह का नाम शामिल है।
इनके स्थान पर केवल तीन ही राज्य पुलिस सेवा के अफसर यानी प्रमोटी अफसरों को भेजा गया है। इसमें कमलेश बहादुर को मऊ, विश्वजीत श्रीवास्तव को बहराइच और विनय कुमार सिंह को जालौन तैनाती दी गई है। 2019 बैच के अफसरों को भी मिला फील्ड का मौका
2019 बैच के आईपीएस अफसरों को भी फील्ड में जाने का मौका दिया गया है। इसमें शशांक सिंह को महोबा, शक्ति मोहन अवस्थी को महाराजगंज, आकाश पटेल को चंदौली, मृगांक शेखर पाठक को हमीरपुर और सत्यनारायण प्रजपति को कौशांबी जिले में कप्तान बनाकर भेजा गया है। ट्रांसफर लिस्ट देखिए… खबर अपडेट हो रही है…
यूपी में 13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए:PAC में भेजे गए बहराइच-रामपुर SP; 27 IPS अधिकारियों के तबादले
