दैनिक भास्कर न्यूज एप पर प्रधान को रेटिंग देकर उत्तरप्रदेश के लोग अपने प्रधान के काम-काज का आंकलन कर रहे हैं। गांव में हुए काम के आधार पर लोग प्रधान को 1 से 5 तक नंबर दे रहे हैं। पूरे प्रदेश में इसको लेकर प्रधान व ग्रामीणों में उत्साह है। प्रधान रेटिंग को लेकर कानपुर में रहने वाले मशहूर ब्लॉगर अन्नू अवस्थी ने भी अपने अंदाज में ‘प्रधान रेटिंग’ को लेकर वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में अन्नू अवस्थी ने लोगों से कहा कि वे दैनिक भास्कर न्यूज एप पर प्रधान को रेटिंग जरूर दें। वीडियो में उन्होंने लोगों से कहा कि आप भी अपनी पंचायत में हुए काम के आधार पर प्रधान को रेटिंग दीजिए। प्रधान ने जैसा काम किया है उसे वैसे नंबर दीजिए। अच्छा काम किया है तो अच्छे नंबर दीजिए। चुनाव के बाद प्रधान ने गांव की समस्याओं को दूर करने पर ध्यान नहीं दिया है तो उन्हें वैसे नंबर दीजिए। प्रधान आपके कोई काम नहीं आए हैं तो उन्हें उसके हिसाब से नंबर दीजिए। आपने प्रधान को क्या नंबर दिए यह कोई पता नहीं कर सकेगा। अपने प्रधान को रेटिंग देने के लिए यहां क्लिक करें। इन 5 कामों पर दें रेटिंग पंचायत के रहवासी प्रधान को 5 कामों पेयजल, सड़क, सफाई, रोजगार और शौचालय के काम पर रेटिंग दे सकते हैं। रेटिंग 1 से 5 स्टार तक की होगी। 1 स्टार यानी सबसे खराब और 5 स्टार यानी सबसे अच्छा। जो भी रहवासी रेटिंग दे रहा है, उसका नाम गोपनीय ही रहेगा। मतलब, कोई ये कभी नहीं देख पाएगा कि किस व्यक्ति ने क्या रेटिंग दी है। पूरी तरह गोपनीय रहेगी रेटिंग मात्र 30 सेकंड में बनाएं प्रधान का रिपोर्ट कार्ड प्रधान रेटिंग कैंपेन 30 अप्रैल को लाँच हुआ है। इसके बाद प्रधान और प्रधान के दावेदारों ने अपनी ग्राम पंचायतों में लोगों से संपर्क साधना शुरू कर दिया। ग्रामीण अपने जनप्रतिनिधियों को उनके काम के आधार पर रेटिंग दे रहे हैं। मात्र 30 सेकंड में अपने प्रधान का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर सकते हैं। रेटिंग देने से पहले पढ़िए आपके लिए संपादक की चिट्ठी राम-राम जी, ध्यान से पढ़िएगा, ये संदेश आपके लिए बहुत जरूरी है। पंचायत के पांच साल पूरे हो रहे हैं। अगले चुनाव कब होंगे ये अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन, आपकी पंचायत में पानी, सड़क, सफाई और रोजगार के क्या हाल हैं? गांवों मे ठोस विकास कार्य हुए हैं या सिर्फ खोखले वादे? देश के सबसे बड़े न्यूज एप दैनिक भास्कर पर प्रधान रेटिंग जारी है, इस रेटिंग में आप हिस्सा लें, रेटिंग देकर बताएं कि अपने प्रधानजी के काम से आप खुश हैं या नाराज? इस रेटिंग का जो भी परिणाम होगा, वो पूरे प्रदेश में प्रकाशित किया जाएगा। और हां, रेटिंग पूरी तरह गोपनीय है, ये कभी किसी को पता नहीं चलेगा कि आपने अपने प्रधान को कितने स्टार दिए हैं। आपका, मोहन बागवान, संपादक, उत्तर प्रदेश, दैनिक भास्कर न्यूज एप 29 को आएंगे परिणाम रेटिंग के परिणाम 29 को घोषित किए जाएंगे। ये रेटिंग उत्तर प्रदेश के ग्रामीणों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि वे बिना किसी दबाव और डर के अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। रेटिंग की प्रोसेस इतनी आसान बनाई गई है कि मोबाइल पर क्लिक करके ही रेटिंग पूरी कर सकेंगे। तत्काल लाइव रिजल्ट भी देखें दैनिक भास्कर एप पर नए सेगमेंट की खास बात ये है कि जैसे ही आप अपनी रेटिंग सबमिट करते हैं, उसी समय आपको अपने गांव के प्रधान को जनता द्वारा दी गई कुल औसत रेटिंग दिखाई देगी। एक क्लिक में साफ हो जाएगा कि गांव की जनता अपने प्रधान के काम से कितनी संतुष्ट है।
पूर्व डिप्टी CM बोले- लोगों में चैतन्यता जागृत हुई राज्यसभा सदस्य और उप्र के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने भी प्रधान को रेटिंग दी। रेटिंग देने के बाद उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर एप पर हो रहे सर्वेक्षण जनप्रतिनिधियों को भी सक्रिय कर रहे हैं। सर्वे और रेटिंग भी सक्रिय करने का तरीका है। इससे लोगों में चैतन्यता जागृत हुई है। लोग आपने आसपास हो रहे कार्यों की समीक्षा करने लगे हैं। मैं समझता हूं सभी लोगों को इसमें शामिल होकर अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के काम को रेटिंग देनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें। प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने दी रेटिंग राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने भी प्रधान को रेटिंग दी। उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर की यह पहल जनप्रतिनिधियों को और जिम्मेदार बनाएगी। आमजन एप पर आकर सिर्फ 30 सेकंड में प्रधान का मूल्यांकन कर रहे हैं। लोगों को भी अपनी पंचायत के प्रधान का काम देखकर उन्हें रेटिंग देना चाहिए। पांच साल में प्रधान ने जो काम किया है, आप दैनिक भास्कर एप पर प्रधान का रिपोर्ट कार्ड बना रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें। प्रधान रेटिंग में इस तरह हो सकते हैं शामिल
UP में प्रधान रेटिंग को लेकर लोगों में उत्साह:कानपुरवाले अन्नू अवस्थी ने बनाया VIDEO; कहा- प्रधान ने जैसा काम किया, वैसे नंबर दें
