अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद यूपी में प्रदर्शन शुरू हो गया है। लखनऊ में शिया समुदाय के हजारों लोग सड़क पर उतर आए। महिलाएं छाती पीटकर रोती रहीं। प्रदर्शकारियों ने खामनेई जिंदाबाद और अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए। एक महिला ने चिल्लाते हुए कहा- जिनकी नस्लों में धोखा और गद्दारी है। उन्होंने खामेनेई को धोखे में मारा। खामेनेई मेरा शेर था, कयामत तक रहेगा। एक मरेगा, हजार खामेनेई आएंगे। लानत है अमेरिका और इजराइल पर। इनकी नस्लें गद्दार-धोखेबाज हैं। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से तीन दिवसीय शोक की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा- लोग अपने घरों पर काले झंडे लगाएंगे और काले कपड़े पहनेंगे। अयातुल्ला खामनेनी के नाम पर मजलिस का आयोजन किया जाएगा। 3 तस्वीरें देखिए… यूपी में शुरू हलचल के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए…
लखनऊ में शियाओं का प्रदर्शन, महिला छाती पीट-पीटकर रोईं:खामनेई की मौत पर कहा- शेर था, एक मरेगा, हजार आएंगे…धोखे से मारा
