आस्था के नाम पर लोगों की भावनाओं और जान से खेलने वालों की कमी नहीं है। इन दिनों एक ऐसा ही मामला सामने आ रहा है, जहां एक बाबा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को ठीक करने का दावा कर रहा है। इस बाबा के दरबार में रोजाना सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ रही है, जो इस उम्मीद में आते हैं कि उन्हें इस जानलेवा बीमारी से निजात मिल जाएगी। लेकिन, क्या वाकई में ऐसा कोई चमत्कार हो रहा है, या यह सिर्फ आस्था की आड़ में एक बड़ा धोखा है? दैनिक भास्कर की टीम ने इस बाबा और उसके दावों की तह तक जाने का फैसला किया। ‘ऑपरेशन ढोंगी बाबा’ के तहत भास्कर ने बाबा के दरबार और उसकी कार्यप्रणाली के तीन कड़े टेस्ट किए। इस स्टिंग ऑपरेशन में जो सच्चाई सामने आई है, वह हैरान करने वाली है। कैंसर जैसी बीमारी को ठीक करने के नाम पर पर्ची सिस्टम, रजिस्ट्रेशन और झाड़-फूंक का एक पूरा खेल चल रहा है। आखिर कौन है यह बाबा जो आस्था के नाम पर इतना बड़ा भ्रम फैला रहा है? क्या वाकई में लोगों का इलाज हो रहा है, या फिर उनकी मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है? इन सभी सवालों के जवाब और बाबा की पूरी हकीकत बेनकाब होगी रविवार सुबह 6 बजे। देखें और पढ़ें ‘ऑपरेशन ढोंगी बाबा’ सिर्फ दैनिक भास्कर ऐप पर।
कैंसर ठीक करने का दावा करने वाले बाबा का सच:’ऑपरेशन ढोंगी बाबा’ में बेनकाब होगा खेल; देखिए और पढ़िए कल सुबह 6 बजे से
