झज्जर जिले के गांव बरहाना में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना बीती देर शाम की बताई जा रही है। युवती ने घर के कमरे में पंखे से चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतक युवती की पहचान 19 वर्षीय निकिता के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि गांव बरहाना के निकिता पुत्री सुधीर ने पंखे से फंदा लगाकर जान दी है। जिसे परिजन फंदे से उतारकर डीघल सीएचसी इलाज के लिए लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पिता के बयान पर किया पोस्टमॉर्टम सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। वहीं युवती के शव का पिता सुधीर के बयान पर कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया। युवती की मौत का कारण नहीं स्पष्ट जांच अधिकारी ने बताया कि युवती ने अपने घर देर शाम चौबारे में फांसी का फंदा लगाकर जान दी है। परिजनों ने तुरंत उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
झज्जर में नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:कमरे में पंखे पर चुन्नी से बनाया फंदा; परिजनों ने उतारा शव
