बेटी से छेड़छाड़ के विरोध पर पिता की हत्या:फरीदाबाद में पड़ोसी ने गला दबाकर शव जंगल में फेंका; बातचीत के बहाने बुलाकर ले गया

Spread the love

हरियाणा के फरीदाबाद में बेटी को परेशान करने से मना करने पर एक युवक उसके पिता की हत्या कर दी। युवक, युवती के पड़ोस में ही रहता है। एक दिन पहले उसने युवती के घर के बाहर हंगामा किया था, जिसका विरोध उसके पिता ने किया था। इसके बाद युवक, युवती के पिता को बातचीत करने के बहाने ले गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को जंगल में फेंक दिया और चुपचाप घर आ गया। उधर, व्यक्ति के घर न पहुंचने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पता चला कि आखिरबार व्यक्ति युवक के साथ देख गया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया और शव को जंगल से बरामद करा दिया। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा शव इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर देर रात करीब दो बजे नगला से नेकपुर जाने वाले रास्ते पर पड़ने वाले जंगल में तलाश की, जहां से मुकेश का शव बरामद किया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह के अनुसार मृतक के भतीजे रवि की शिकायत पर आरोपी करण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।