हरियाणा के रोहतक में सुबह-सुबह पुलिस ने बदमाश का एनकाउंटर कर दिया। हमले के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 8 राउंड फायरिंग की। जिससे बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल होकर वो जमीन पर गिर गया। पुलिस टीम ने घायल को काबू करते हुए ईलाज के लिए सीएचसी सांपला में भर्ती करवाया। वहीं, सीआईए 1 के एएसआई विनोद की बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से जान बच गई। बदमाश ने उनकी छाती में गोली मारी थी। सीआईए 1 के इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि टीम को आज सुबह ही सूचना मिली कि गांव रिटोली में शराब के ठेके पर फायरिंग करने का आरोपी मोहन उर्फ मोनू सांपला बेरी रोड पर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी दबोच लिया। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… तड़के 4 बजे एनकाउंटर पुलिस को आज जानकारी मिली की रिटोली शराब ठेके पर फायरिंग करने वाला आरोपी मोनू बेरी रोड पर घूम रहा है। इसी अपडेट पर सीआईए 1 इंचार्ज कुलदीप के नेतृत्व में पुलिस टीम तड़के 4 बजे वहां पहुंची और आरोपी को घेर लिया। पुलिस ने 8 राउंड फायर किए पुलिस को देखकर आरोपी मोहन (30) ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गई। करीब 8 राउंड फायर किए गए, जिसमें बदमाश मोहन के दोनों पैरों में गोली लगी। गोली लगने के कारण मोहन घायल होकर गिर गया। जिसे पुलिस ने काबू करके ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज सीआईए 1 इंचार्ज कुलदीप के अनुसार आरोपी मोहन पर रिटोली में शराब के ठेके पर फायरिंग करने के अलावा भी 5 आपराधिक मामले दर्ज है, जिनके बारे में पूछताछ की जा रही है। फायरिंग करने में शामिल रहे अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। शराब ठेके पर फायरिंग करने वाले गैंग का सदस्य है मोनू सीआईए 1 इंचार्ज कुलदीप का कहना है कि आरोपी मोहन उर्फ मोनू एक गैंग का सदस्य है, जिसमें रिटोली में शराब के ठेके पर फायरिंग की थी। आरोपी के आपराधिक मुकदमें निकाले जा रहे हैं। आरोपी से पूछताछ के बाद ही बाकी चीजें स्पष्ट हो पाएंगी।
रोहतक में बदमाश का एनकाउंटर:दोनों पेरों में गोली लगी, पुलिस की 8 राउंड फायरिंग में घायल; ASI की छाती में फायर किया
