गुरुग्राम में बिजनेसमैन का ‘करोड़ों’ का डेटा दांव पर:कार का शीशा तोड़ लैपटॉप और कैश-चेकबुक ले गए; गलेरिया मार्केट गया था

Spread the love

गुरुग्राम में सेक्टर 92-95 के बीच वाली डिवाइडिंग रोड पर मंगलवार रात को एक बिजनेसमैन की कार का शीशा तोड़कर चोर नकदी, महंगा लैपटॉप और चेकबुक समेत अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए। लैपटॉप में कंपनी का महत्वपूर्ण डाटा था और यह दूसरी कंपनी को करोड़ों रुपए में बेचा जा सकता है। कार मालिक ने बताया कि इमरजेंसी में वह कुछ प्रिंट आउट लेने के लिए गलेरिया मार्केट में गया था। उसने अपनी कार को सड़क किनारे खड़ी किया था। महज कुछ मिनट में वह वापस लौटा तो उसकी कार की पिछली खिड़की का शीशा टूटा मिला। सीट पर शीशे बिखरे, बैग गायब पिछली सीट पर शीशे बिखरे हुए थे और वहां से बैग गायब था। चोरों ने कार का खिड़की का शीशा तोड़ दिया और अंदर रखा लैपटॉप बैग, अन्य कीमती सामान चुरा लिया। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन चोर फरार हो चुके थे। लगातार हो रही वारदात आरडब्ल्यूए प्रेजीडेंट प्रवीण मलिक ने बताया कि इसी सड़क के दूसरी तरफ कुछ दिन पहले भी इसी तरह की चोरी हुई थी, जहां पार्क की गई गाड़ी से सामान चुराए गए थे। उनका कहना है कि न्यू गुरुग्राम के इन सेक्टर्स में हाल के महीनों में ऐसी वारदातें बढ़ी हैं। लोग दिन में भी कुछ मिनट के लिए गाड़ी छोड़कर जाते हैं, तो चोर मौके का फायदा उठा लेते हैं। सीसीटीवी भी काम नहीं कर रहे कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन उनकी निगरानी कमजोर होने से चोर आसानी से भाग जाते हैं। पुलिस ने अभी तक इन मामलों में कोई ठोस गिरफ्तारी नहीं की है, हालांकि गश्त बढ़ाने का दावा किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। न्यू गुरुग्राम में तेजी से हो रहे निर्माण और आबादी बढ़ने से अपराधी तत्व सक्रिय हो गए हैं। कीमती सामान गाड़ी में नहीं छोड़ने की अपील वहीं पुलिस की तरफ से रेजिडेंट्स से अपील है कि वे गाड़ी में कीमती सामान न रखें, पार्किंग के दौरान सतर्क रहें और जहां संभव हो, सुरक्षित पार्किंग का इस्तेमाल करें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।