आज (10 फरवरी) से हरियाणा में 4,227 पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। यह भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-II ग्रुप-सी के तहत की जाएगी। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के द्वारा इसी साल निकाले गए विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह ने खुद इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपना आवेदन पत्र अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 रात 11.59 बजे से पहले यथाशीघ्र भरें। अंतिम तिथि के पश्चात किसी भी प्रकार का अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। आवेदन पत्र स्वयं भरें। फॉर्म भरते समय सभी विवरण ध्यानपूर्वक और सही-सही भरें एवं फाइनल सबमिट करने से पूर्व अच्छी तरह से जांच अवश्य करें, क्योंकि आवेदन के बाद कोई करेक्शन पोर्टल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
आवेदन लिंक: https://adv042026.hryssc.com/ यहां देखिए HSSC चेयरमैन की सोशल मीडिया पोस्ट… यहां देखिए पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स… इस भर्ती में मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर (MPHW), महिला ESI हेल्थ केयर 20, MPHW (महिला) स्वास्थ्य विभाग 595, MPHW (पुरुष) स्वास्थ्य विभाग 700, स्टाफ नर्स ESI हेल्थ केयर 20, नर्स स्वास्थ्य विभाग 296, नर्स DMER 1475, सिस्टर ट्यूटर स्वास्थ्य विभाग 12, रेडियोग्राफर स्वास्थ्य विभाग 99, रेडियोग्राफर DMER 32, डिस्पेंसर (आयुर्वेदिक) ESI हेल्थ केयर 3, डाइटीशियन स्वास्थ्य विभाग 22, फॉरेस्ट गार्ड वन विभाग 779, जूनियर इंजीनियर (सिविल) HAFED 5, जूनियर इंजीनियर (सिविल) हरियाणा पावर जेन. कॉर्प. 23, असिस्टेंट मैनेजर (IA) HSIIDC 8, जूनियर इंजीनियर (सिविल), पुलिस हाउसिंग कॉर्प. 15 पदों की भर्ती निकाली गई है। वहीं जूनियर इंजीनियर (सिविल) टाउन एंड कंट्री प्लानिंग 6, जूनियर इंजीनियर (बागवानी) HSVP 16, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट वेयरहाउसिंग कॉर्प. 73, जूनियर इंजीनियर (बागवानी) कुरुक्षेत्र देव. बोर्ड 1, जूनियर इंजीनियर (बागवानी) पुलिस हाउसिंग कॉर्प. 1, जूनियर इंजीनियर (बागवानी) DMER 3, टेक्नीशियन (IC) हरियाणा पावर जेन. कॉर्प. 7, प्लांट अटेंडेंट (IC) हरियाणा पावर जेन. कॉर्प. 10, लीगल असिस्टेंट श्रम विभाग 2, लीगल असिस्टेंट HSIIDC 2, लीगल असिस्टेंट खान और भूविज्ञान 2 पद शामिल हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए 10वीं पास के साथ ITI से लेकर बीएससी, एमएससी की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके अलावा 10वीं या 12वीं में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना चाहिए। एज लिमिट, न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 42 साल रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 34,800 रुपए तक होगी सैलरी इन पदों पर होने वाली भर्ती के लिए सैलरी 9,300 – 34,800 रुपए प्रतिमाह निर्धारित की गई है।इसके अलावा अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। क्वालिफाइंग मार्क्स सामान्य वर्ग के लिए 50% मार्क्स, आरक्षित वर्ग : 40% मार्क्स लाने जरूरी हैं। एग्जाम पैटर्न के तहत 1 घंटा 45 मिनट मिलेंगे। कुल प्रश्न 100 होंगे। प्रश्नों का प्रकार एमसीक्यू होगा। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। ऐसे करें आवेदन :
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
अगर अप्लाई करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट नहीं किया है, तो पहले New Registration के लिंक पर क्लिक करें।
क्रिएट किए हुए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें।
योग्यता संबंधित सभी जानकारियों की डिटेल्स अपने सर्टिफिकेट्स के मुताबिक भरें।
सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस जमा करें।
फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
हरियाणा में ग्रुप-C के 4,227 पदों भर्ती आज से शुरू:सबसे ज्यादा हेल्थ-फारेस्ट डिपार्टमेंट में नौकरी; लास्ट डेट नहीं बढ़ेगी, 34,800 रुपए तक सैलरी
