MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:युवक को पटक-पटककर पीटा, थाने में कार को पहनाई हथकड़ी; नाबालिगों की शराब पार्टी, छात्राओं संग डांस

Spread the love

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास. 1. घने कोहरे में ट्रक ने कार को रौंदा, एक ही परिवार के चार लोग खत्म ग्वालियर में घने कोहरे के चलते ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चार लोग बुरी तरह फंस गए। शवों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर 2. कड़ाके की ठंड: MP के 19 शहरों में पारा 10 से नीचे, राजगढ़ 3 डिग्री पर
मध्यप्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है। 19 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। राजगढ़ सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 3 डिग्री दर्ज किया गया। सतना में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई। कोहरे के कारण जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ। पढ़ें पूरी खबर 3. सरकारी हॉस्टल में नाबालिगों की शराब पार्टी: छात्राओं संग डांस, वीडियो वायरल
मऊगंज के सरकारी हॉस्टल में नाबालिग छात्रों की शराब पार्टी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में छात्र शराब पीते और छात्राओं के साथ डांस करते दिख रहे हैं। एक छात्र ने कहा कि वॉर्डन नहीं रहते, इसलिए हम एंजॉय करते हैं। मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया। पढ़ें पूरी खबर 4. भोपाल में एक साथ 7 कारें जलकर खाक, साजिश का शक
भोपाल के जेल रोड स्थित एक ऑटोमोबाइल शॉप में खड़ी 7 कारों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते सभी कारें जलकर खाक हो गईं। कार मालिक ने आगजनी को साजिश बताया है। सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। पढ़ें पूरी खबर 5. खाद के लिए किसान आमने-सामने: रीवा में वितरण बना अफरा-तफरी का मैदान रीवा के करहिया गांव में खाद वितरण के दौरान भगदड़ जैसे हालात बन गए। खाद लेने की होड़ में किसानों के बीच मारपीट हो गई। अव्यवस्था के चलते भीड़ बेकाबू हो गई। मौके पर कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने से हालात और बिगड़ गए, जिससे प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठे।
6. हैवानियत की हद: गर्ल्स स्कूल के पास युवक को जमीन पर पटक-पटककर पीटा
नर्मदापुरम में गर्ल्स स्कूल के पास एक व्यक्ति को जमीन पर पटककर बेल्ट से पीटने का वीडियो सामने आया है। मारपीट इतनी बेरहमी से की गई कि राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए। एक युवती ने साहस दिखाकर बीच-बचाव किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर 7. जबलपुर में स्टेशन पर गुंडागर्दी: मदन महल में स्टैंड कर्मी को पीटा, VIDEO वायरल
जबलपुर के मदन महल रेलवे स्टेशन पर स्टैंड कर्मी के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। तीन युवकों ने मिलकर कर्मचारी की पिटाई की। घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे की तलाश जारी है। घटना ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. सिस्टम फेल, इंसानियत पास: तिरपाल में सड़क पर कराई डिलीवरी, बच्ची का जन्म विदिशा में एम्बुलेंस न पहुंचने पर महिला की सड़क पर तिरपाल ओढ़ाकर डिलीवरी कराई गई। मोबाइल टॉर्च की रोशनी में बच्ची ने जन्म लिया। महिला तीन घंटे तक वहीं लेटी रही, लेकिन कॉल के बावजूद एम्बुलेंस नहीं आई। घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनहीनता उजागर कर दी। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. शराबी ड्राइवर छोड़ा, कार को पहनाई हथकड़ी: VIDEO पर मचा बवाल
जबलपुर में ट्रैफिक पुलिस का अनोखा कारनामा सामने आया है। शराबी ड्राइवर को छोड़ दिया गया, लेकिन उसकी कार पर हथकड़ी लगा दी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में CSP ने संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा है। कार्रवाई को लेकर बहस छिड़ गई है। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट
10.कल भैरवलोक का लोकार्पण करेंगे सीएम
कल रीवा के खमदीह गांव स्थित भैरवलोक का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर ध्वज चढ़ाएंगे।