ज्वेलरी शोरूम से ₹10 लाख की चोरी, VIDEO:मास्क-गल्व्ज पहन घुसे 6 बदमाश, आवाज सुन जागे लोगों ने बरसाई ईंटें; 3 किलो चांदी ले गए

Spread the love

हरियाणा के बहादुरगढ़ में बदमाशों ने देर रात एक ज्वेलरी शोरूम से करीब 10 लाख रुपए की ज्वेलरी चुरा ली। शोरूम पर एक साथ करीब 6 बदमाशों ने दुकान पर धावा बोला। सभी फेस पर मास्क और ग्ल्व्ज पहनकर दुकान में घुसे। इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है। बदमाशों लोहे की नुकीली चीज से शोरूम का ताला तोड़ा। इसके बाद अलग-अलग अंदर एंट्री ली। शोरूम ऑनर का कहना है कि आरोपी करीब 3 किलो चांदी और कुछ सोने की ज्वेलरी ले गए। नुकसान का अभी आकलन किया जा रहा है। उधर, बदमाशों ने आसपास के घरों के बाहर ने गेट बंद कर दिए। इसकी आहट सुनकर लोगों ने छतों पर चढ़कर बदमाशों के ऊपर पथराव कर दिया। इसके बाद बदमाश मौके से भाग गए। बहादुरगढ़ पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शोरूम में चोरी के PHOTOS… अब सिलसिलेवार जानिए पूरा घटनाक्रम… सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात
सुबह जब दुकान संचालक मौके पर पहुंचे तो शटर टूटा देखा। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि आसपास के लोग अगर बदमाशों के ऊपर ईंट न बरसाते तो वे कुछ और भी सामान चोरी करते। SHO बोले- सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान कर रहे
बहादुरगढ़ लाइन पार थाना एसएचओ का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। देर रात से पुलिस वारदात को लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है। अभी कितने की चोरी हुई है इस बात को लेकर जांच की जा रही है।