हरियाणा के 23वें जिले हांसी को पहला डीसी मिल गया है। सरकार ने 2016 बैच के IAS अधिकारी राहुल नरवाल को यह जिम्मेदारी दी है। राहुल नरवाल वर्तमान में ग्रामीण विकास विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग के निदेशक व विशेष सचिव और कॉनफेड के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे। 16 दिसंबर को CM नायब सैनी ने हांसी को जिला बनाने कि घोषणा की थी। इसके बाद 22 दिसंबर को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। DC की नियुक्ति का ऑर्डर… HAU से पढ़े हैं राहुल नरवाल
IAS बनने से पहले राहुल नरवाल ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार से पशु चिकित्सा विज्ञान में B.V.Sc. AH की पढ़ाई की है। हरियाणा के नए जिले के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में यह नियुक्ति महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। ॰॰॰॰॰॰ हांसी के जिला बनने की पूरी कहानी यहां पढ़ें… आज से 23 जिलों वाला हुआ हरियाणा:हांसी को जिला बनाने का नोटिफिकेशन जारी, हिसार की सीमाएं बदली, CM ने की थी घोषणा हरियाणा में आज सोमवार से 23 जिले होंगे। हांसी को अलग जिला बनाने का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। हरियाणा की मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा की ओर से लेटर हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणा के 23वें जिले को मिला पहला DC:2016 बैच के IAS अधिकारी को जिम्मेदारी; 9 दिन पहले जिला बना था हांसी
