यमुनानगर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने काम की तलाश में बिहार से आए एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ ने एम्बुलेंस की मदद से व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय बाबू लाल निवासी बिहार के जिला पटना के गांव फतुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने बाबू लाल के भाई लालू की शिकायत पर आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोस्त के साथ काम तलाशने निकला था सिटी सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बाबू लाल ने बताया कि वह वह कई वर्षों से दामला में रहता है और प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करता है। उसका छोटा भाई भी काम की तलाश में 25 दिसंबर को पटना से यहां पर आया था। दो तीन दिन से वह अलग-अलग फैक्ट्रियों में जाकर काम तलाश रहा था। सुबह करीब साढ़े 6 बजे वह अपने एक साथी मनोज के साथ पैदल ही काम की तलाश में दामला में मुख्य रोड से जा रहा था। धुंध काफी होने के कारण सड़क पर दृश्यता काफी कम थी। चार बच्चों का पिता था बाबू लाल ऐसे में पीछे से एक ट्रक ड्राइवर तेज रफ्तार में आया और मनोज को कुचलकर आगे चला गया। हादसे में बाबू लाल की आंत तक बाहर आ गई। मनोज ने शोर मचाया, तो आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसने फोन पर उन्हें यह जानकारी दी, जिसके बाद वह भी मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से घायल बाबूलाल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। लालू ने बताया कि बाबू लाल चार बच्चों का पिता था। उसकी मृत्यु से परिवार बिखर गया है। बिहार से उसकी पत्नी व बच्चे भी यमुनानगर आ चुके हैं, यहीं पर उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यमुनानगर में चार बच्चों के पिता को ट्रक ने कुचला:बिहार से काम करने आया था, दोस्त संग फैक्ट्री जाते समय हादसा
