सोनीपत जिले में एक्सीडेंट में बाइक सवार मौत हो गई। व्यक्ति घर से ड्यूटी पर जा रहा था, बाइक सवार की सर्विस रोड पर हुए हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिषभ राज ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वे मूल रूप से पूर्णिया बिहार के रहने वाले हैं। वर्तमान में उनका परिवार शाहबाद दौलत दिल्ली में रहता हैं और उसके पिता अखिलेश कुमार झा राई स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। 19 दिसंबर 2025 को शाम करीब तीन बजे वह अपनी बाइक से घर से फैक्ट्री के लिए निकले थे। सिंधु बॉर्डर के पास हादसा परिजनों को सूचना मिली कि सिंधु बॉर्डर दिल्ली से पानीपत सर्विस रोड पर अखिलेश कुमार झा का एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिनके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को बताया कि एक कार ड्राइवर गलत दिशा से आ रहा था। अचानक कार ड्राइवर ने बाइक की ओर साइड काट दी, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक से बाइक टकरा गई और मौके पर मौत हो गई। पुलिस को कंट्रोल रूम से मिली सूचना कुण्डली थाना में तैनात PSI नवीन को कंट्रोल रूम सोनीपत से सूचना मिली कि सिंधु बॉर्डर पर मोटरसाइकिल और ट्रक का एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति के शव को नागरिक अस्पताल (GH) सोनीपत भिजवाया गया। इसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी में रखवाया गया। मृतक के बेटे ऋषभ राज ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत में उन्होंने कार ड्राइवर की लापरवाही को हादसे का कारण बताया और मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 281 और 125 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हादसे में शामिल वाहन ड्राइवर की पहचान और भूमिका की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सोनीपत में बाइक सवार व्यक्ति की मौत:ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल; फैक्ट्री में काम पर जा रहा था
