हिसार, 25 नवंबर । गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय गैर शिक्षक संघ ने
विश्वविद्यालय को क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी-एशिया रैंकिंग-2026 में एशिया में
1001-1100वीं रैंकिंग मिलने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह सब कुलपति प्रो.
नरसी राम बिश्नोई के मार्गदर्शन में यहां के शिक्षकों व गैर शिक्षकों द्वारा किए जा
रहे उत्कृष्ट कार्यों के परिणामस्वरूप हुआ है।
गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान चरणदास अठवाल ने मंगलवार काे कहा कि कुलपति प्रो. नरसी
राम बिश्नोई के नेतृत्व में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार लगातार उत्कृष्टता
हासिल कर करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत बना रहा है। उन्होंने कहा कि
विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा उत्कृष्टता के सबसे सम्मानित वैश्विक मानदंडों में से
एक, प्रतिष्ठित कि क्यूएस एशिया विश्वविद्यालय रैंकिंग में पहली बार क्यूएस वर्ल्ड
यूनिवर्सिटी-एशिया रैंकिंग 2026 में एशिया में 1001-1100वीं रैंकिंग और दक्षिणी एशिया
में 330वीं रैंकिंग प्राप्त करके एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। क्यूएस द्वारा
सांझा की गई सूची मे गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय को भारत में 181वें स्थान पर रखा
गया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि क्यूएस
एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में पहली बार स्थान पाना पूरे विश्वविद्यालय समुदाय के लिए
गर्व का क्षण है।
गैर शिक्षक संघ के अन्य पदाधिकारियों उप प्रधान नेकीराम, महासचिव राममेहर दुहन,
कैशियर ईश्वर धुड़ा, सचिव माया देवी व सह सचिव मनीष भारद्वाज ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता
जताई और कहा कि यह मान्यता शोध गुणवत्ता, शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार की दिशा में
हमारे प्रयासों को प्रमाणित करती है। पदाधिकारियों ने कहा कि यह सब कुलपति प्रो. नरसी
राम बिश्नोई के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय व छात्र वर्ग के हित में किए गए कार्यों
से संभव हो पाया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई, सभी
शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों को बधाई दी है।
