जनसंपर्क अभियान के दौरान लौकहा में जनता का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सर्राफ का स्वागत किया और विकास व सुशासन के पक्ष में अपना समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि जनता का यह जोश इस बात का संकेत है कि लौकहा सहित पूरा बिहार इस बार फिर से एनडीए के पक्ष में एकजुट है।
मौके पर ललन सर्राफ ने कहा कि 11 नवंबर की तारीख पूरे लोकहा सहित बिहार की स्वर्णिम तकदीर लिखने वाली होगी। एनडीए को दिया गया हर एक वोट भावी पीढ़ी के सशक्त और सुरक्षित भविष्य का निर्माण करेगा। विकसित लौकहा और विकसित बिहार के निर्माण में एनडीए की भूमिका अहम रहेगी।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र में मोदी जी और बिहार में नीतीश जी का नेतृत्व 14 करोड़ बिहारवासियों के लिए एक सुखद संयोग है। आने वाले पांच वर्षों में डबल इंजन की सरकार बिहार को डबल गति से विकास की राह पर आगे बढ़ाएगी। इसलिए झूठ फैलाने वाली ताकतों के बहकावे में न आएं, एकजुट होकर एनडीए को वोट दें ताकि नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकसित बिहार का सपना साकार हो। मौके पर कंचन गुप्ता, अजय टिबरेवाल, गणेश कानू, टिंकू कसेरा सहित कई नेता एवं बड़ी संख्या कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
