प्रान्त घुमन्तू चिकित्सक प्रकल्प की बैठक सम्पन्न

Spread the love

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्र सह कार्यवाह गेंदालाल जी ने कहा कि घुमन्तू समाज दृढ़ संस्कारों वाला समाज है। उन्होंने कहा कि हजारों साल की अभद्रता झेलने के बावजूद इस समाज ने राम और हनुमान के प्रति अपनी आस्था को बनाए रखा है। एक बार विश्वास में लेने पर यह समाज हमारे रक्षक के समान कार्य करता है। उन्होंने आह्वान किया कि इस समाज को सामान्य हिंदू समाज की भांति भारत माता के सच्चे देशभक्त सपूत बनाकर खड़ा करना हैं।

बैठक के अन्य सत्रों में जयपुर महानगर संयोजक राजेश शर्मा सहित विभिन्न दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर घुमंतू प्रांत टोली सदस्य वेदप्रकाश पटेल, अनुराग जांगिड़, भैरूराम बंजारा सहित जयपुर प्रांत के अनेक कार्यकर्ता तथा चिकित्सक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।