फरीदाबाद में आई-20 कार बनी आग का गोला, VIDEO:सड़क पर खड़ी थी गाड़ी, वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ, मची अफरा-तफरी

Spread the love

फरीदाबाद के तिगांव क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शनि मंदिर के पास सड़क पर खड़ी एक आई-20 कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में कार जलकर खाक हो गई। तिगांव थाना प्रभारी राजबीर सिंह के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि शुरुआती जांच में कार की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट को संभावित वजह माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, जैसे ही कार से धुआं और लपटें उठनी शुरू हुईं, आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस कर रही जांच स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। लेकिन दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार जल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। कार मालिक योगेश तिगांव का रहने वाला है और उसने पुलिस को शिकायत दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।