रेवाड़ी में धारूहेड़ा के सेक्टर-6 के एक होटल में युवक ने चुन्नी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिससे हड़कंच मच गया। घरेलू विवाद के चलते सेक्टर-6 निवासी राहुल यादव पिछले करीब 10 दिन से होटल में किराये पर रह रहा था। आत्महत्या का कारण कर्ज और घरेलू विवाद बताया जा रहा है। सूचना के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार से हुआ था विवाद जानकारी के अनुसार सेक्टर-6 निवासी अमर सिंह के दो बेटों में से एक राहुल अविवाहित था। आईपीएल में सठ्टा लगाने के चलते उस पर कर्ज को बोझ बढ़ रहा था। जिस कारण वह तनाव में रहता था और अक्सर परिवार के साथ झगड़ा करता था। परिवार से विवाद के चलते ही वह पिछले करीब 10 दिन से होटल में रूम लेकर किराये पर रह रहा था। होटल कर्मियों के पहुंचने पर खुलासा मंगलवार शाम जब होटल कर्मी कमरे पर पहुंचे तो राहुल कमरे में चुन्नी से पंखें पर लटकता मिला। होटल कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना होटल मालिक और पुलिस को दी। सूचना के बाद धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। जांच के दौरान मृतक के पास कोई सुसाइउ नोट भी नहीं मिला। पुलिस ने परिवार को सूचित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रेवाड़ी में होटल में युवक ने लगाई फांसी, हड़कंप:कर्ज और घरेलू विवाद बताई जा रही वजह, 10 दिन से रह रहा था
