हरियाणा के रोहतक के सोनीपत स्टैंड स्थित कैफे में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर रसोई में रखा गैस का सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। धमाका इतनी तेज था कि आसपास की दुकानों के शीशे भी टूट गए। साथ ही आग ने भी भीषण रुप धारण कर लिया। आग लगते ही रसोई में मौजूद रसोइया और कैफे में बैठे ग्राहक किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से बाहर निकले। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, आग लगने से आसपास के दुकानदारों में भी अफरा तफरी मच गई। वे भी अपनी-अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। कैफे के साथ ही अस्पताल है, जिसके संचालकों ने एहतियात के तौर पर मरीजों को भी शिफ्ट करा दिया गया। आसपास सरकारी कार्यालय, कॉलेज भी है, जहां सिलेंडर के धमाके की आवाज सुनी गई। पुलिस के मुताबिक, कैफे की रसोई में तीन सिलेंडर रखे थे। गनीमत रही कि केवल एक ही आग की चपेट में आया, बाकी दोनों सिलेंडरों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ हादसा… रसोई में खाना बनाते समय हुआ ब्लास्ट
सोनीपत स्टैंड पर जतिन ने कैफे खोल रखा है। कैफे की रसोई में एक्सटेंशन बोर्ड लगाया हुआ था। दोपहर के समय फास्ट कैफे में रसोईया खाना बना रहा था। अचानक से शॉर्ट सर्किट हुआ तो एक्सटेंशन बोर्ड आग लग गई। आग लगते ही रसोईया बाहर निकलकर भागा। वहीं कैफे में बैठे लोग भी बाहर की तरफ निकले। तभी अचानक सिलेंडर फट गया और आग तेजी से फैल गई। आसपास की दुकानों के टूटे शीशे
कैफे में लगी आग के कारण हुए धमाके से आसपास की दुकानों में लगे शीशे भी टूट गए। धमाके की आवाज सुनकर लोग सहम गए और अपनी दुकानों से बाहर निकल गए। कैफे में तीन अन्य सिलेंडर भी रखे हुए थे, जिनके फटने की आशंका थी। फायर ब्रिगेड कर्मचारी ने हिम्मत करके तीनों सिलेंडरों को बाहर निकाला। कैफे के साथ में अस्पताल, मरीज भी सहमे
कैफे के साथ में ईश्वर नाम से हड्डियों का अस्पताल भी है, जिसमें मरीज भी एडमिट थे। कैफे में लगी आग और धमाके के कारण मरीज भी सहमे हुए नजर आए। अस्पताल संचालक ने मरीजों को शिफ्ट करना शुरू कर दिया, क्योंकि आग बढ़ने लगी थी। बिल्डिंग के साथ होने के कारण हादसा होने का खतरा भी था। सोनीपत स्टैंड पर ही सरकारी कार्यालय
सोनीपत स्टैंड पर लघु सचिवालय, कोर्ट और अन्य सरकारी ऑफिस भी है। वहीं, पास ही लड़कियों का एक कॉलेज भी है। सिलेंडर फटने की आवाज दूर तक गई थी, जिससे लोग डर गए। फायर ब्रिगेड जब आग पर काबू पा रही थी तो एक तरफ के रास्ते को बंद करवाया गया। आग पर काबू पाया गया, कैफे में काफी नुकसान हुआ सिविल लाइन थाना एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि कैफे में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण कैफे को काफी नुकसान हुआ है, लेकिन जान हानि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।
——————————- ये खबर भी पढ़े…. गुरुग्राम में कंपनी में लगी आग:फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची; करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका गुरुग्राम में सेक्टर-74 में स्थित एक कंपनी में भीषण आग लग गई है। आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयानक है कि धुएं की काली चादर कई किलोमीटर दूर से देखी जा सकती है। इस आग से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। (पूरी खबर पढ़ें)
रोहतक में कैफे में लगी आग, सिलेंडर में ब्लास्ट:कई दुकानों के टूटे शीशे, ग्राहकों ने भाग कर बचाई जान; अस्पताल के मरीज भी शिफ्ट कराए
