रेवाड़ी में युवती को नग्न हालत में ले गए युवक:कार में आए, सरपंच प्रतिनिधि बोला- ट्रैक्टर ड्राइवर ने देखा, नशे मे थे

Spread the love

रेवाड़ी में कार सवार दो युवकों द्वारा युवती को नग्न हालत में कार में डालकर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना गांव लाला रोझुवास रोड पर झोझ (पूजा स्थल) के पास की बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद 2 थानों की पुलिस घटनास्थल की तरफ दौड़ी। तब तक कार सवार युवती के साथ मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस अब मामले की तह तक जाने के लिए कोसली नंबर की ऑल्टो कार की तलाश कर रही है। हालांकि, जाटूसाना थाना पुलिस ने अभी तक ऐसी कोई शिकायत मिलने से इंकार किया है। राहगीरों ने दी सूचना जानकारी के अनुसार, नहर के पास गांव लाला और रोझुवास के रास्ते पर मंगलवार सुबह नग्न अवस्था में एक लड़की दिखाई दी। जिसके चेहरे पर चोट के निशान थे। कुछ समय बाद ऑल्टो में सवार होकर दो युवक वहां आए और जबरदस्ती युवती को नग्न अवस्था में कार में डालकर कोसली की तरफ फरार हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस वहां पहुंची तब तक कार सवार युवती को लेकर फरार हो चुके थे। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी पुलिस घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई थी पुलिस गांव लाला के सरपंच प्रतिनिधि ताराचंद ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने अपने स्तर पर इसका पता लगाने का प्रयास किया। वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ड्राइवर ने मुझे बताया कि कार में आए युवक नशे की हालात में दिखाई दे रहे थे। जो लड़को को लेने के बाद कोसली की तरफ चले गए। रोहड़ाई थाने से पुलिस आने की बात कह रहा था। इससे ज्यादा तो वह कुछ नहीं बता पाया। मामले में कितनी सच्चाई है इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। डीएसपी बोले- कार मिलने पर होगा खुलासा डीएसपी कोसली विद्यानंद ने बताया कि इस बारे में कंट्रोल रूम से वीटी आई थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। कुछ लोगों ऐसी घटना का जिक्र किया है। पुलिस अब कार का पता लगा रहा है, ताकि घटना की सचाई का पता लगाया जा सके। जब तक कार नहीं मिल जाती, तब तक इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता।