गर्मी में गलत लाइफस्टाइल बना सकती है आपको बीमार! शरीर को हाईड्रेट रखना है जरूरी, साथ में इन चीजों का करें सेवन

Spread the love

Summer care tips: गर्मी के मौसम में सबसे जरूरी है शरीर को हाइड्रेट रखना. दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी, छाछ और बेल का शरबत जैसे प्राकृतिक पेय लेना फायदेमंद होता है. ये शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ ऊर्जा भी बनाए रखते हैं. वहीं बहुत ज्यादा ठंडे पेय या बर्फ का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है.खाने-पीने की बात करें तो हल्का और सुपाच्य भोजन इस मौसम की सबसे बड़ी जरूरत है.