सिरसा जिले में एक मकान को जैक की मदद से ऊंचा उठाते समय दीवार गिरने से मकान ढह गया। इस हादसे में तीन मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और जमाल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। यह घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई। जानकारी के अनुसार, ये घटना मंगलवार शाम नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव गुडिया खेड़ा की है। हादसे के बाद तीन मजदूरों को बाहर निकाला गया। जिसमें मनोज कुमार की मौत हो गई। वहीं, विकी और सिद्धार्थ को अस्पताल में भरती कराया गया। दोनों को पहले सिरसा लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने एक को गंभीर हालत के चलते हिसार के लिए रेफर किया गया है। नमी के कारण भरती करनी थी यह मकान गुडियाखेड़ा निवासी आत्माराम का बताया जा रहा है। जो गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेतों में है। जिसमें तीन से चार कमरे बने हुए हैं। इस इलाके में नमीं होने के कारण मकान को जैक से ऊंचा उठवाकर भरती करवाना चाह रहा था। 6 दिन से चल रहा था काम मकान को ऊंचा उठाने के लिए किसान आत्माराम ने ठेकेदार अशोक कुमार को ठेका दिया था। करीब 6 दिन से ठेकेदार अपनी लेबर के साथ मकान को ऊंचा उठाने के लिए जैक लगाकर काम कर रहा था। ठेकेदार और चार मजदूर काम में जुटे थे। 3 मजबूर मकान के अंदर की तरफ जैक से उठाने का काम कर रहे थे। दीवार ढहने से मलबे में दबे तीनों मजदूर इसी दौरान शाम करीब साढ़े 5 बजे से 6 बजे की बीच अचानक मकान की एक साइड की दीवार गिर गई, जिससे पूरा मकान ढह गया। दीवार गिरने से अंदर काम कर रहे तीनों मजदूर मलबे में दब गए। आसपास के लोगों की सहायता से जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू किया। कुछ देर बाद तीनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया। जिनमें मनोज की मौत हो गई, जबकि दो को घायल हालत में अस्पताल में भरती करवाया। जैक से उठाते वक्त हादसा हुआ यूपी के रायपुर निवासी वनीत कुमार ने बताया कि इस कार्य में रायपुर के मजदूर मनोज कुमार, विकी और सिद्धार्थ लगे हुए थे। जैक की सहायता से मकान को ऊंचा किया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। कुछ देर बाद तीनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया। जिनमें मनोज कुमार की मौत हो गई। हादसे में एक की मौत : थाना प्रभारी नाथूसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार कहना है कि ये एरिया सेम का है और मकान की हालत भी ठीक नहीं थी। मकान को जैक से उठाते समय ये हादसा हो गया। हादसे में एक लेबर की मौत हो गई। मामले में जांच जारी है।
जैक से मकान उठाते हुए दीवार गिरी, 3 मजदूर दबे:एक की मौत, दो घायल, सिरसा में ऊंचा उठाया जा रहा था घर
