बैटरी फटने से इलेक्ट्रिक स्कूटी वेयरहाउस में लगी आग:तीसरी मंजिल से शुरूआत; तेजी से फैली; रेवाड़ी में बावल के बाद धारूहेड़ा में आग

Spread the love

रेवाड़ी के बावल के बाद मंगलवार शाम को धारूहेड़ा में राजपुरा गांव के पास बने TOXMO कंपनी जिसमें इलेक्ट्रिक स्कूटी के वेयरहाउस में आग लग गई। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना के बाद फायरबिग्रेड की टीम और एसएचओ कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आगजनी में किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है, परंतु वेयरहाउस में रखी स्कूटी व सामान आग की भेंट चढ़ गया। जानकारी के अनुसार, तीसरी मंजिल पर पड़ी बैटरी में धमाके के साथ आग लगी। बैटरी व अन्य सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैलती गई और देखते ही देखते पूरे वेयरहाउस को अपनी चपेट में लिया। वेयरहाउस में आग लगने से धुएं का उंचा गुबार देखने को मिला। अभी फायरबिग्रेड की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। आग बुझने का इंतजार धारूहेड़ा थाना के एचएचओ कश्मीर सिंह ने कहा कि आग से किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। अभी आग बुझाने का काम चल रहा है। आग पूरी तरह से बुझने के बाद ही नुकसान का पता चल पाएगा। अब नियंत्रण में स्थिति सहायक फायरबिग्रेड ऑफिसर संजय सिंह ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता आग को फैसने से रोकना था। अब स्थिति नियंत्रण में है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही आग लगने के वास्वतिक कारणों और इससे हुए नुकसान का आंकलन किया जा सकेगा। हमारी पहली देखें, आग के फोटोज… कूड़े के ढेर में लगी आग धारूहेड़ा के सरकुलर रोड पर मंगलवार दोपहर नगर पालिका के कूड़े में अचानक आग लग गई। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया तथा आसपास के लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाया। जिस जगह कूड़े में आग लगी वहीं पास में बिजली की टंकी (ट्रांसफार्मर) लगा हुआ था। लोगों द्वारा आग पर काबू पाने से आग टंकी तक नहीं पहुंच पाई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….