Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है और 7 मई तक कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. देहरादून, मसूरी, नैनीताल समेत पहाड़ी क्षेत्रों में जहां बारिश का अलर्ट है, वहीं 4 हजार मीटर तक की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. केदारनाथ और बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि गिरता तापमान और खराब रास्ता सफर में बाधा डाल सकता है. प्रशासन ने यात्रियों और किसानों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है.
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, देहरादून से लेकर कई पहाड़ी जिलों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
