उत्तराखंड मौसम: मई की गर्मी में ‘दिसंबर’ वाली ठंड, 5 मई को भी आफत बनेगी बारिश और बर्फबारी, IMD ने 5 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Spread the love

Aaj Ka Mausam Live: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है. IMD ने 5 मई के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड है, जबकि हल्द्वानी और अल्मोड़ा जैसे इलाकों में आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान पहुँचा है. मैदानी जिलों में भी बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की चेतावनी है. प्रशासन ने चारधाम यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने और सावधानी बरतने की सलाह दी है. 4000 मीटर से ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना है.