Uttarakhand Aaj Ka Mausam, 26 April 2026: उत्तराखंड में 26 अप्रैल से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले एक हफ्ते तक मौसम अस्थिर रहेगा. जहां ऊंचाई वाले जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, वहीं मैदानी इलाकों में चल रही लू और भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. देहरादून, हरिद्वार और अन्य मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. 28 अप्रैल को यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें तेज आंधी और गरज-चमक की संभावना जताई गई है.
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में 26 अप्रैल से मौसम में बड़ा बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी
