Uttarakhand Aaj Ka Mausam : उत्तराखंड मौसम लाइव | बद्रीनाथ में बर्फबारी से लौट आई ठंड, 8 जिलों में बारिश का IMD अलर्ट

Spread the love

Uttarakhand Mausam Live Update: उत्तराखंड में कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण और नीलकंठ पर्वतों पर हुई ताजा बर्फबारी ने कड़ाके की ठंड बढ़ा दी है, तो दूसरी तरफ देहरादून से लेकर हरिद्वार तक मैदान सूरज की तपिश से जल रहे हैं. बद्री विशाल के कपाट खुलने से ठीक पहले पहाड़ों पर बदलता यह मिजाज प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी और नैनीताल समेत 8 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है.