UP-बिहार में चलने लगी ‘कातिल’ लू, राजस्थान बना ‘आग का गोला’, रहें सावधान, मौसम IMD ने कर दिया आगाह

Spread the love

Aaj Ka Mausam Live: उत्तर भारत में भीषण गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक देकर हालात गंभीर बना दिए हैं. यूपी और बिहार में तेज पछुआ हवाओं के साथ लू चलने लगी है, इससे दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. राजस्थान में तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच चुका है और कई शहरों में हीटवेव जैसे हालात बन गए हैं. मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर में भी गर्मी लगातार बढ़ रही है, हालांकि आने वाले दिनों में आंधी और हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है. फिलहाल लोगों को सतर्क रहने, ज्यादा पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी गई है. इस खबर में जानिए पूरे देश के मौसम का हाल…