यूपी देश में सबसे गर्म, बांदा@47.4°C:मौसम विभाग बोला-दोपहर में घर से बाहर न निकलें; कल से बदलेगा मौसम

Spread the love

यूपी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। सीजन में पहली बार तापमान 47°C के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां गर्मी ने पिछले 4 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां दिन का तापमान 47.4°C रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 2022 में 30 अप्रैल को यहां पारा 47°C के पार गया था। रविवार को सुबह से तेज धूप निकली है। दफ्तरों-स्कूलों की छुट्‌टी होने की वजह से सड़कों पर सन्नाटा है। गोरखपुर चिड़ियाघर में भालू पानी से बाहर नहीं आ रहा है। वाराणसी में अप्रैल महीने में चौथी बार दिन का तापमान 45°C पहुंचा है। इससे पहले, 30 अप्रैल 2019 में सबसे ज्यादा तापमान 45.3°C रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग (IMD) ने आज 55 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। दोपहर के वक्त ज्यादातर शहरों में तापमान 42°C से 45°C के बीच रहने का अनुमान जताया है। लोगों को खासतौर पर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा है। इससे पहले, शनिवार को देश के सबसे गर्म 41 शहरों में से 14 शहर उत्तर प्रदेश के थे। बांदा का तापमान सऊदी अरब और पाकिस्तान के जैकोबाबाद से भी ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। सऊदी अरब में 31°C और पाकिस्तान के जैकोबाबाद में 44°C तापमान दर्ज किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- सोमवार यानी 27 अप्रैल से नया विक्षोभ सक्रिय होगा। पश्चिमी यूपी और तराई वाले इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। आंधी-तूफान की भी संभावना है। 28 अप्रैल से पूरे यूपी में बारिश का दौर शुरू होगा। 1 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पारे में 2–3°C की गिरावट आ सकती है। गर्मी की तस्वीरें देखिए… मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-