गुरुग्राम की शीतला कॉलोनी में भीषण आग:फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ी मौके पर पहुंची, पांच लोग रेस्क्यू, एक अस्पताल में भर्ती

Spread the love

गुरुग्राम में शीतला कॉलोनी में मंगलवार शाम को भीषण आग लग गई। भीम नगर फायर स्टेशन से दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। पिंटू कटारिया नाम के व्यक्ति के मकान में आग लगी। जिसके कारण भगदड़ का माहौल बन गया। मौके पर फायर ब्रिगेड के अलावा एम्बुलेंस भी भेजी गई। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू टीमों ने अंदर मौजूद पांच लोगों को बाहर निकाला। जिनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इनमें से एक व्यक्ति को ग्लोबल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि उसकी हालत भी खतरे से बाहर बताई गई है। संकरे रास्ते में अटकी फायर ब्रिगेड
शीतला कॉलोनी में लोगों ने कब्जे करके रास्तों को ब्लॉक कर रखा है। कई जगह पर वाहन खड़े हुए थे। ऐसे में फायर ब्रिगेड की टीमों को मौके पर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिस मकान में आग लगी, वह भी गली का अंतिम मकान है और वहां तक पहुंचने में दिक्कत हुई।
हो सकता था बड़ा हादसा पिंटू कटारिया ने इस मकान में किराएदार छोड़ रखे हैं। मकान में वेंटिलेशन का कोई बंदोबस्त नहीं है। मकान में अंदर जाने का वैसे तो चौड़ा रास्ता है। लेकिन आग मेन गेट के पास लगी तो अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने में दिक्कत हुई। कुछ लोग छत के रास्ते दूसरे मकानों की छत पर पहुंचे।