कैथल में पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने लूट, डकैती के कई मामलों में वांछित चल रहे 2 बदमाशों को कलायत क्षेत्र में एनकाउंटर के बाद हिरासत में ले लिया है। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। दोनों खडालवा मंदिर की रेकी करने के लिए घूम रहे थे। पुलिस टीम उनके पीछे लगी तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई जिससे आरोपियों के पैर में गोली लगी जिसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया। अंबाला के रहने वाले हैं दोनों आरोपी बता दें कि, स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई तरसेम कुमार की टीम गश्त दौरान कलायत क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि कैथल जिले में डेरों में लूट, डकैती के मामलो में वांछित 2 आरोपी अंबाला जिले के शहजादपुर निवासी रजत और मंगल अभी खडालवा मंदिर की रेकी करने के लिए घूम रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा तुरंत उनकी तलाश की गई। खडालवा मंदिर के पास बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर बाइक पर फरार हो गए। पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो मटोर बढ़सिकरी रोड पर रजबाहा के पास उनकी बाइक फिसल गई। पुलिस ने दी सरेंडर करने की चेतावनी जहां दोनों आरोपियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा उन्हें सरेंडर करने की चेतावनी दी गई। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग चालू रखी। पुलिस टीम द्वारा चेतावनी के रूप में 5 हवाई फायर किए। आरोपियों द्वारा चलाई गई एक गोली एचसी हरीश की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। जिसके बाद पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दोनों के पैरों में गोली लगी। दोनों घायल होकर मौके पर गिर पड़े, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध हथियार बरामद हुए हैं। आरोपी रजत के दाए पैर में तथा आरोपी मंगल के बाए पैर में गोली लगी है। 6 राउंड फायर किए आरोपियों द्वारा पुलिस टीम पर कुल 6 राउंड फायर किए गए। दोनों आरोपी वर्ष 2022 दौरान जिला कैथल में डेरो में लूट डकैती की 6 वारदातो में वांछित थे। इसके साथ दोनों आरोपी हरियाणा, पंजाब के अन्य जिलों में भी लूट डकैती के कई मामलो में वांछित थे।
कैथल में एनकाउंटर में दो बदमाश घायल:पुलिस को देखकर भागे, बाइक फिसल कर गिरी तो चलाई गोली, मंदिर की रेकी कर रहे
