हरियाणा समेत पूरे देश में सोशल मीडिया पर वायरल हुई “कॉकरोच जनता पार्टी” को लेकर अब तक कई बड़े अपडेट सामने आए हैं। यह फिलहाल कोई आधिकारिक चुनावी पार्टी नहीं है, बल्कि युवाओं के गुस्से, बेरोजगारी और सिस्टम पर व्यंग्य के रूप में शुरू हुआ एक डिजिटल मूवमेंट माना जा रहा है। सबसे बड़ा अपडेट यह है कि] इस मूवमेंट की हरियाणा में भी एंट्री हो चुकी है। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के विधायक अर्जुन चौटाला से जुड़े बयान और सोशल मीडिया चर्चाओं के बाद हरियाणा की राजनीति में भी “कॉकरोच पार्टी” को लेकर बहस शुरू हो गई है। इस पूरे आंदोलन की शुरुआत कथित तौर पर सुप्रीम कोर्ट में हुई एक टिप्पणी के बाद हुई, जिसमें बेरोजगार युवाओं को “कॉकरोच” कहे जाने को लेकर सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी देखने को मिली। यहां जानें INLD विधायक का कॉकरोच पर पूरा बयान… हरियाणा में क्यों हो रही ज्यादा चर्चा? हरियाणा में युवाओं के बीच बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर पहले से नाराजगी रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर “मैं भी कॉकरोच” जैसे ट्रेंड्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई हरियाणा आधारित इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज भी इस कंटेंट को आगे बढ़ा रहे हैं।
हरियाणा में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री:INLD MLA ने समर्थन किया; बोले- आपका एक विधायक भी, मुद्दे भेजें- मैं सवाल उठाऊंगा
