गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास स्थित सेक्टर-112 में एक प्लास्टिक वेस्ट गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। आग की ऊंची लपटों को काफी दूर से देखा गया। प्लास्टिक की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैली और आसपास के गोदामों तक भी आंच पहुंची। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। हालांकि, राहत और बचाव कार्य में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुख्य मार्ग पर निर्माण कार्य चलने की वजह से रास्ता पूरी तरह बंद है। इस वजह से फायर ब्रिगेड और पुलिस के वाहनों को मुख्य सड़क से जाने का रास्ता नहीं मिल पाया और वे खेतों के रास्ते चक्कर काटती नजर आई। लोगों ने पानी डालकर काबू पाने की कोशिश की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां खेतों के कच्चे और संकरे रास्तों से होकर चक्कर काटने को मजबूर रही। स्थानीय प्रशासन और दमकल कर्मी वैकल्पिक रास्तों से प्लांट तक पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन प्लांट में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग के कारणों का पता नहीं चल सका बजघेड़ा में फिरनी रोड पर स्थित शिव शंकर इंटरप्राइजेज के मालिक दिल्ली निवासी शिव शंकर है। उनके भाई विपिन ने बताया कि कई दिन से यह गोदाम बंद था और कर्मचारी भी छुट्टी पर हैं। यहां पर प्लास्टिक वेस्ट को क्रश किया जाता है। उनके द्वारा लाइट भी काटी गई थी, ऐसे में आग कैसे लगी, इस बारे में उन्हें नहीं पता है। क्योंकि गोदाम बाहर से बंद था और अंदर कोई भी नहीं था।
गुरुग्राम में प्लास्टिक वेस्ट गोदाम में लगी आग:निर्माण के कारण मुख्य रास्ता बंद, खेतों के रास्ते चक्कर काटती रही फायर ब्रिगेड-पुलिस की गाड़ियां
