Uttarakhand Railway News: उत्तराखंड के लोगों के लिए एक खुशखबरी है. अब रामनगर से देहरादून जाने के लिए आपको बसों के धक्के या टैक्सी के लंबे चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. केंद्र सरकार ने इन दोनों शहरों के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने को हरी झंडी दे दी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस नई ट्रेन को मंजूरी देते हुए इसकी आधिकारिक जानकारी भेज दी है. कॉर्बेट नगरी से राजधानी तक के इस सीधे सफर से न सिर्फ आम मुसाफिरों का समय बचेगा, बल्कि पर्यटन और कारोबार को भी नई रफ्तार मिलेगी.
पहाड़ों का सफर होगा आसान! रामनगर से देहरादून तक दौड़ेगी ट्रेन, पर्यटन और कारोबार दोनों को मिलेगा फायदा
