भीषण गर्मी झेल चुके देश के बड़े हिस्से में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश से राहत मिलेगी। देश के 9 राज्यों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। इससे तापमान में 3-5°C तक की गिरावट होगी। उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32°C के बीच रहा। उरई 41.6°C के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर है, जबकि हरदोई में न्यूनतम तापमान सबसे कम 17°C रहा। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर के बीच आंधी-बारिश होने के साथ ओले भी गिर रहे हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को ग्वालियर समेत 21 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। पिछले दो दिन में प्रदेश के 35 जिलों में बारिश, ओले या फिर आंधी चल चुकी है। बिहार में भी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। कैमूर में शुक्रवार को बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। राजस्थान में आंधी-बारिश के बीच गर्मी भी जारी है। शुक्रवार को बाड़मेर और बीकानेर का दिन का तापमान 44 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। ज्यादातर शहरों में तापमान 40°C से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों के लिए 16 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जोधपुर IIT में पानी खत्म होने के कारण स्टूडेंट्स के लिए पानी के टैंकर्स की व्यवस्था की गई। वहीं, दिल्ली में तेज गर्मी को देखते हुए सरकार ने जलदूत अभियान के तहत शहर के 23 बड़े बस टर्मिनलों और करीब 3 हजार डीटीसी बसों में यात्रियों के लिए मुफ्त पीने के पानी की व्यवस्था की है। मई में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने मई में देश में सामान्य से बारिश होने और कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान जताया है। साथ ही अलग-अलग इलाकों में टेम्परेचर मिला-जुला रहेगा। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति सामान्य से ज्यादा रहने की आशंका है। असम, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के कुछ अलग-अलग स्थानों पर (7-20 cm) बारिश दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई है। बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर आंधी-तूफान आया। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 3 मई: 4 मई: देशभर के मौसम से जुड़ी 5 तस्वीरें… राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: एमपी के 21 जिलों में आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट:30 से 50 किमी घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा; 5 मई तक रहेगा असर मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर के बीच आंधी-बारिश होने के साथ ओले भी गिर रहे हैं। 2 दिन से प्रदेश के आधे से ज्यादा जिले प्रभावित हैं। IMD (मौसम केंद्र) ने शनिवार को ग्वालियर समेत 21 जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: आज से चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, अजमेर में दीवारों पर पानी का छिड़काव, बाड़मेर सबसे गर्म राजस्थान में आंधी-बारिश के बीच गर्मी भी जारी है। शुक्रवार को बाड़मेर, बीकानेर में शुक्रवार को तापमान 44°C पर पहुंच गया। अधिकांश शहरों में तापमान 40°C या उससे ऊपर दर्ज हुआ। दोपहर बाद जयपुर, नागौर और अजमेर के आसपास के एरिया में मौसम में बदलाव हुआ है। कुछ एरिया में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन दोपहर बाद आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तरप्रदेशः यूपी में मई की शुरुआत ठंडी हवाओं और बारिश से:बरसात से लुढ़का पारा, 10 दिनों तक लू से राहत उत्तर प्रदेश में मई की शुरुआत इस बार राहत भरे मौसम के साथ हुई है। पिछले तीन दिनों से हो रही बूंदाबांदी और तेज हवाओं के असर से शुक्रवार को प्रदेश के तापमान में गिरावट रही। दिनभर चली ठंडी हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। पूरी खबर पढ़ें…
बिहारः पूरे बिहार में आज भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट:पटना, नालंदा समेत कई जिलों में छाए बादल; रोहतास में 9 डिग्री गिरा पारा पटना समेत पूरे बिहार का मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को पूरे बिहार में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60Kmph की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
देश के 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट:UP के 15 जिलों में तापमान 30 से 32°C; MP के 21 जिलों में बारिश; बिहार में बिजली गिरने से एक की मौत
